भारत वैभव पार्टी ।। महाराष्ट्र की सभी महानगरपालिका चुनावों में यह पार्टी उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है।
रिपोर्टर प्रकाश दंडगव्हाळ संपादक तथा संस्थापक अध्यक्ष योद्धा हेल्थींग फाउंडेशन महाराष्ट्र राज्य

रिपोर्टर नासिक :-भारत वैभव पार्टी महाराष्ट्र की सभी महानगरपालिका चुनावों में यह पार्टी उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर रही है। वर्तमान में, पुणे, मुंबई, अकोला, अमरावती और नागपूर में चुनाव लड़ने की तैयारी की जा रही है।
पक्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णकुमार पांडेय जी ने बताया कि 15 फरवरी को पत्रकार परिषद में सभी को जानकारी दी जाएगी।
लोकसभा और विधानसभा चुनावों में नतीजों से पहले ही भोंगळ कारभार होने से सत्ता पक्ष महायुती और विपक्ष के गठबंधन दोनों में फूटीरवाद की स्थिति बन गई है, जिससे जनता को नुकसान हो रहा है।
निर्वाचन आयोग के अधिकारी भी केवल दर्शक की भूमिका निभा रहे हैं। इसलिए, भारत वैभव पार्टी ने मांग की है कि सभी पक्ष और आयोग इस चुनाव में पारदर्शिता बनाए रखें।
लोकतंत्र में जनता का विश्वास बनाए रखने के लिए यह आवश्यक है कि कुछ सत्तापिपासू नेता जनता को धोखा न दें।
भारत वैभव पार्टी ने भी समय-समय पर जनजागृति कार्यक्रम आयोजित करती है, जिसमें 100% मतदान बढ़ाने के लिए प्रयास किए जाते हैं।
हाल ही में, 19 जनवरी
को इसी महीने को मुंबई भायंदर नगर निगम विभाग में आयोजित एक जन सम्मेलन में 200 से अधिक जन कार्यक्रमों में भाग लिया था।
महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र चौबे ने जानकारी दी कि मुंबई नगर निगम मुंबई के अध्यक्ष राजरतन सिंह जी और नागपुर नगर निगम नागपुर के कार्यकारी अध्यक्ष धीरज मारबते जी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा।