योद्धा न्यूज !! महाराष्ट्र ने कर्नाटक के लिए MSRTC बस सेवा रोकने का दिया आदेश, ड्राइवर पर हमले के बाद बढ़ा विवाद
वार्ताहर किरण पाटील मामा कोल्हापूर,

एमएसआरटीसी बस पर हमले के बाद महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शनिवार को कर्नाटक में राज्य परिवहन की बसों को निलंबित करने का आदेश दिया। मंत्री सरनाईक ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस जो बेंगलुरु से मुंबई जा रही थी उस पर शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया।
एमएसआरटीसी बस पर हमले के बाद महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने शनिवार को कर्नाटक में राज्य परिवहन की बसों को निलंबित करने का आदेश दिया।
बेंगलुरु से मुंबई जा रही थी बस तब हुआ हमला
मंत्री सरनाईक ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस जो बेंगलुरु से मुंबई जा रही थी, उस पर शुक्रवार रात कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं द्वारा हमला किया गया।
ड्राइवर भास्कर जाधव का चेहरा भी काला कर दिया
आगे मंत्री ने कहा कि उन्होंने ड्राइवर भास्कर जाधव का चेहरा भी काला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। प्रताप सरनाईक ने कहा कि जब तक कर्नाटक सरकार इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट नहीं कर देती, बस सेवाएं फिर से शुरू नहीं की जाएंगी।
बस के एक कंडक्टर के साथ मारपीट की शनिवार को महाराष्ट्र की सीमा से लगे बेलगावी जिला मुख्यालय शहर के बाहरी इलाके में कर्नाटक राज्य के स्वामित्व वाली परिवहन निगम की बस के एक कंडक्टर के साथ मारपीट की गई। शिकायत में कहा गया है कि कंडक्टर ने एक लड़की को मराठी में जवाब नहीं दिया था। यह स्पष्ट नहीं है कि चित्रदुर्ग में एमएसआरटीसी बस पर हमला कंडक्टर पर कथित हमले का प्रतिशोध था या नहीं।
कंडक्टर के खिलाफ मामला दर्ज
सरनाईक ने कहा कि एमएसआरटीसी बस चित्रदुर्ग से आगे बढ़ी ही थी कि कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने वाहन पर हमला कर दिया। पुलिस ने कहा कि बेलगावी में कंडक्टर पर हमला करने के आरोप में एक अन्य मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि कंडक्टर पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
मुफ्त टिकट मांगने पर बढ़ा पुलिस के मुताबिक उत्तर पश्चिमी कर्नाटक सड़क परिवहन निगम के बस चालक और कंडक्टर पर युवकों के झुंड ने सुलेभवी के पास हमला किया है। बस कंडक्टर महादेव हुक्केरी ने बताया कि बस में लड़की और एक युवक साथ में बैठे थे। मैं टिकट काट रहा था। कर्नाटक में महिलाओं के लिए बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा है। मगर लड़के के साथ बैठी महिला ने दो फ्री टिकट की मांग की लेकिन मैंने उसे एक ही टिकट दिया।
मराठी न बोलने पर हुआ झगड़ा
कंडक्टर ने आगे बताया कि जब मैंने पूछा कि दूसरा टिकट क्यों चाहिए तो लड़की ने लड़के की तरफ इशारा किया। मगर मैंने यह बताया कि कर्नाटक में पुरुषों के लिए बस में मुफ्त सफर की सुविधा नहीं है तो उन्होंने मुझसे मराठी में बात करने को कहा। मैंने कहा कि मुझे मराठी नहीं आती है। मैंने उनसे कन्नड़ में बात करने को कहा। इतने पर ही बस में सवार 6-7 लोगों ने हमला कर दिया। बस के रुकते ही वहां लगभग 50 लोग और पहुंच गए। सभी ने मिलकर पिटाई की।